जालोर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी : महिला कार्यकर्ताओं का धरना 17वें दिन भी जारी, बोलीं- ग्रेच्युटी भुगतान समेत सभी मांगें पूरी की जाएं। जालोर में 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कार्मिकों का धरना शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी की गई है। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन काम पर लौटने के लिए दबाव बना रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जशोदा ने बताया कि मानदेय बढ़ाने सहित अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी महिला कार्मिकों का धरना जारी है। महिलाओं ने कहा कि तीन दिनों से सभी केंद्रों पर तालाबंदी की गई है और महिलाएं हड़ताल पर हैं, इसलिए कोई भी काम पर नहीं जा रही है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि महिलाओं ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
Jalor, Jalor | Jul 17, 2026