Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

HPV Vaccine, Bill Gates, Epstein Files और आपकी बेटी Helpline Number : 9312286540 #HPVvaccine #BillGates #EpsteinFile...

Faridabad, Faridabad | Mar 3, 2026

MORE NEWS

Faridabad, Faridabad | Jun 23, 2026

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने चीनी मिल पलवल का किया औचक निरीक्षण

गैर-हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों पर जताई कड़ी नाराजगी, मांगा पूर्ण ब्यौरा

अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ करें सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: उपायुक्त डा. छिल्लर

बिना पूर्व सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को करें चार्जशीट:उपायुक्त

पलवल, 23 जून Aonenews अरविन्द बक्शी 

 उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार की सुबह चीनी मिल पलवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैर-हाजिर मिले अधिकारियों-कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एमडी द्विजा को भी निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारिचों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

गंभीरता से चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पहुंचते ही अधिकारियों-कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पाया कि हाजिरी रजिस्टर में सही प्रकार से हाजिरी व लीव को दर्ज नहीं किया गया है। काफी कर्मचारी भी आज अनुपस्थित मिले। कुछ की लीव दर्ज की गई थी, जिनकी लीव की कापी मंगवाई। अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग से रजिस्टर लगाये गये थे, जिनकी सबकी जांच की।

उपायुक्त डा. छिल्लर ने निर्देश दिए कि 1 जून से अब तक गैर-हाजिर रहे कर्मचारियों का पूर्ण ब्यौरा उन्हें प्रेषित किया जाए। उन्होंने मौके पर ही एमडी शुगर मिल द्विजा को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के गैर-हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। साथ ही जो कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाये गये उन्हें चार्जशीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित तौर पर कार्यालय में आना होगा। बिना किसी उचित कारण के व बिना अनुमति के कार्यालय से गैर-हाजिर रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त डा. जयेंद्र ङ्क्षसह छिल्लर ने इस दौरान विभिन्न कक्षों का दौरा करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की भी पड़ताल की। उन्होंने कर्मियों के कार्यों की भी गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठïा, ईमानदारी व कर्मठता के साथ करें। समयबद्घता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। कुछ कैमरे बंद मिलने पर उन्होंने जवाब तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहने चाहिए।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सर्विस रूल्स के हिसाब से संबंधित गैर-हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे नियमों की पूर्ण अनुपालना करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस मौके पर एमडी शुगर मिल द्विजा ने उपायुक्त को भरोसा दिया कि उनके निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने चीनी मिल पलवल का किया औचक निरीक्षण गैर-हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों पर जताई कड़ी नाराजगी, मांगा पूर्ण ब्यौरा अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ करें सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: उपायुक्त डा. छिल्लर बिना पूर्व सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को करें चार्जशीट:उपायुक्त पलवल, 23 जून Aonenews अरविन्द बक्शी उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार की सुबह चीनी मिल पलवल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैर-हाजिर मिले अधिकारियों-कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एमडी द्विजा को भी निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारिचों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। गंभीरता से चीनी मिल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पहुंचते ही अधिकारियों-कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पाया कि हाजिरी रजिस्टर में सही प्रकार से हाजिरी व लीव को दर्ज नहीं किया गया है। काफी कर्मचारी भी आज अनुपस्थित मिले। कुछ की लीव दर्ज की गई थी, जिनकी लीव की कापी मंगवाई। अलग-अलग अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अलग से रजिस्टर लगाये गये थे, जिनकी सबकी जांच की। उपायुक्त डा. छिल्लर ने निर्देश दिए कि 1 जून से अब तक गैर-हाजिर रहे कर्मचारियों का पूर्ण ब्यौरा उन्हें प्रेषित किया जाए। उन्होंने मौके पर ही एमडी शुगर मिल द्विजा को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के गैर-हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। साथ ही जो कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित पाये गये उन्हें चार्जशीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित तौर पर कार्यालय में आना होगा। बिना किसी उचित कारण के व बिना अनुमति के कार्यालय से गैर-हाजिर रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डा. जयेंद्र ङ्क्षसह छिल्लर ने इस दौरान विभिन्न कक्षों का दौरा करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की भी पड़ताल की। उन्होंने कर्मियों के कार्यों की भी गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठïा, ईमानदारी व कर्मठता के साथ करें। समयबद्घता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। कुछ कैमरे बंद मिलने पर उन्होंने जवाब तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहने चाहिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सर्विस रूल्स के हिसाब से संबंधित गैर-हाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वे नियमों की पूर्ण अनुपालना करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस मौके पर एमडी शुगर मिल द्विजा ने उपायुक्त को भरोसा दिया कि उनके निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

Faridabad, Faridabad | Jun 23, 2026