बिहारीगंज: पुलिस ने बिहारीगंज बाजार से 10 दिन बाद अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया
पुलिस ने 10 दिन पहले घर से लापता हुई नाबालिग युवती को बुधवार को बिहारीगंज बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। युवती की मां ने गांव के ही दीपक कुमार साह समेत अन्य लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती को धारा 164 के तहत बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।