चांदवा: अलौदिया पंचायत के शुक्र बाजार में घोर पेय जल संकट, बूंद बूंद पानी के लिए लोग परेशान
चंदवा। प्रखंड मुख्यालय से सेट अलौदिया पंचायत अंतर्गत शुक्र बाजार के ग्रामीण पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे हैं व त्राहिमाम कर रहे हैं। हर घर तक स्वच्छ पेयजल मुहैया हो इस उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल जल योजना के तहत शुक्र बाजार टांड व हरैया में लगभग 1 करोड़ की लागत से 1दर्जन स्थानो जलमीनार लगाया गया।