सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 62 एमएम बारिश से जलभराव, रैगर बस्ती के 200 घरों में फिर घुसा पानी
सुजानगढ़। मंगलवार को दिन में 25 एमएम और रात में 37 एमएम कुल 62 एमएम बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। रैगर बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, लाडनूं बाईपास, नाथो तालाब और गांधी चौक सहित मुख्य बाजार में अभी भी पानी भरा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।