हाथरस: खबर का असर, जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में पानी पीने की व्यवस्था के लिए लगाए गए RO वाटर और घड़े
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को बाहर से पैसे से खरीद कर पानी लाना पड़ रहा था और लोग अस्पताल प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे बुधवार को 12:30 बजे के लगभग जैसे ही मरीजों को अस्पताल परिसर में घड़े और आरओ वॉटर लगे दिखे तो खुशी का ठिकाना ना रहा और धन्यवाद दिया