अमरोहा: गांव जिवाई करनपुर रोड पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अल्फा पैथोलॉजी लैब को किया सील, संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Amroha, Amroha | Jul 18, 2025 अमरोहा जिले में अवैध पैथोलॉजी लैब संचालकों का बोलबाला है। लैब संचालक सीधे-साधे मरीजों को झांसी में लेकर जांच के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल लेते हैं। कई बार ऐसे मामले भी सामने हैं जिसमें लैब संचालक रिपोर्ट गलत दे देते हैं। अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।