अमरोहा: सावन माह की शिवरात्रि पर पैदल गंगाजल लेकर गुजर रहे शिव भक्त, अमरोहा में हाईवे बना आस्था का केंद्र
Amroha, Amroha | Jul 18, 2025 सावन माह में शिवरात्री आगामी 23 जुलाई को है। इस सावन माह में शिव भक्तों का एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। शिव भक्त हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर हजारों की संख्या में हर रोज अमरोहा जिले से गुजर रहे हैं। अमरोहा जिले में हर हर महादेव के जयकारों से हाईवे गूंज रहा है। शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी अलर्ट है।