राजधानी में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया. जंगल से भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा. जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए. स्थानीय द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है. जिसके बाद जंगली हाथी को वापस जंगल में भेजने की कोशिश शुरू कर दी गई. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हाथी जंगल की ओर वापस लौट गया.