डुमरा: सीतामढ़ी महिला थाना ने 2 आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की जब्ती
सीतामढ़ी। महिला थाना कांड संख्या- 68/25 से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्र चस्पा किया। पुलिस के अनुसार कांड में धारा 69/89/316/115/116/351/352/3(5) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त जप्पन कुमार चुनचुन भंडारी के घर इश्तेहार चिपकाया गया है।