नवाबगंज: बाराबंकी जिला ब्लड बैंक में 223वां रक्तदान शिविर आयोजित, 21 किसानों ने किया रक्तदान
बाराबंकी के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बुधवार 2 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 223 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमे 25 किसानों ने पंजीकरण कराया। जांचोपरांत 21 किसानों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। वही शिविर में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव उत्तम सिंह, मध्यांचल महासचिव अनिल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।