रैणी: रैणी में अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त
Reni, Alwar | May 27, 2026 अलवर जिले के रैणी क्षेत्र के भिटोली, कर्णपुरा, गोलाकाबास और टिगरिया में पुलिस ने अवैध खन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रेड में करीब 7 से 8 करोड़ रुपये कीमत के भारी उपकरण और वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से 5 पोकलेन मशीनें, 6 जेसीबी और दो दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए हैं।