कर्वी: चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, तीन स्मार्टफोन बरामद
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चोरी विरोधी अभियान के तहत दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पवन कुमार पाल और अफजल खान के कब्जे से रेडमी, वीवो व ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने धारा 305(सी) व 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर दोनों को आज रविवार दोपहर 4 बजे जेल भेज दिया।