बेल्थरा रोड: भीमपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के ₹41,300 पीड़ित को वापस मिले
बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। महरी तिरनई मौलाराय निवासी संतोष कुमार यादव के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से फर्जी तरीके से 41,300 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। शिकायत प्राप्त होते ही थाना भीमपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि को होल्ड करा दिया। बलिया एसपी ओमवीर सिंह और एएसपी (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल