अटेर: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण,विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा बोले,विकास कार्य में नहीं रहेगी कोई कमी
Ater, Bhind | Jun 20, 2026 भिंड। शहर के गोरी सरोवर स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्थापित कराए गए वाटर कूलर का लोकार्पण शनिवार शाम करीब 7 बजे भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया।