सांगानेर: जयपुर में 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से स्कूल के दोस्त ने धोखे से मिलने के बहाने किया दुष्कर्म
जयपुर में 12वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा की स्कूल में पढ़ने के दौरान आरोपी से दोस्ती हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने धोखे से नाबालिग को मिलने के लिए बुलाकर दरिंदगी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।