राजगढ़: लंबोर छिपियान में शिक्षिका अंजली राठौड़ ने पिता की स्मृति में स्कूल में पानी की टंकी बनवाई, CBEO जाखड़ ने किया लोकार्पण
Rajgarh, Churu | Jul 8, 2026 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंबोर में अब बच्चों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।विद्यालय की अध्यापिका अंजली राठौड और उनके भाइयों ने अपने पिता स्व. सुमेर सिंह राठौड़ की स्मृति में स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण करवाया।टंकी का लोकार्पण अंजली राठौड की माता ललित कँवर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुमन जाखड़ और सेवानिवृत आर.पी. समसा कलावती खींचड़ ने किया।