पंचकूला: कालका विधानसभा से चुनाव लडेगी मंडलाए गांव की बहु, कहा अब तक ग्रामीण क्षेत्र की हुई अनदेखी
कालका विधानसभा चुनाव में अबकी बार रायपुर रानी खण्ड के गांव मंडलाए की बहु नीलम चौधरी भी चुनावी मैदान में होगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीलम चौधरी ने बताया कि कालका विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की हमेशा अनदेखी हुई है जिसके चलते उन्होंने अबकी बार ठाना है कि वो कालका विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वो जनता को आ रही समस्याओं को दूर करेंगी।