पंचकूला: सेक्टर 5 थाना पुलिस ने बूथ दिलवाने के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला किया दर्ज
सेक्टर 5 थाना पुलिस ने बूथ दिलाने के नाम पर 65 लाख रुपए हड़पने व पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी व्यक्ति उनके पास चाय पिलाने आता था और अच्छी जान पहचान हो गई और उसके बाद अन्य तीन आरोपियों से उन्होंने जान पहचान करवाई और न बूथ दिलवाया ओर न पैसे वापिस दिए