बहोरीबंद: बहोरीबंद में गैस सिलेंडर की किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
बहोरीबंद में गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार राजेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन और जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सैनी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।