जगाधरी: लाखों रुपए खर्च कर नगर निगम की ओर से कन्हैया चौक पर बनाया वेंडिंग जोन मुहूर्त से पहले ही हुआ खराब
जनता के पैसे से लाखों रुपए खर्च करने नगर निगम की ओर से कन्हैया चौक पर वेंडिंग जोन बनाया गया था। अभी इसका शुभारंभ भी नहीं हुआ उससे पहले यह जगह-जगह से टूट गया और गंदगी के आभार इस पर लगे हुए हैं। जिनके लिए बनाया गया उन्हें तो लाभ नहीं मिला मगर जनता का पैसा पूरी तरह से बर्बाद होता नजर आ रहा है।