जगाधरी: CIA -1 की ओर से पकड़े गए चरस के मामले में आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर 11 दिन का लिया रिमांड
सीआईए वन के इंचार्ज यादविंदर ने बताया कि आरोपी को 33 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसे आज कोर्ट में पेश कर 11 दिन के डिमांड पर लिया है। ताकि पता लगाया जा सके इतनी बड़ी मात्रा में यह कहां से चरस को लाता था और यमुनानगर में कहां-कहां इसकी सप्लाई करता था।