जगाधरी: वार्ड-21 की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को वोट न देने का लिया निर्णय
कॉलोनी वालों का कहना है कि पिछले 40 साल से लगातार वह कॉलोनी में परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसको लेकर कई पार्टियां आई और वादे करती हैं और उसके बाद कार्य नहीं करती। इसको लेकर उन्होंने सामूहिक रूप से इस बार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बनाते हुए किसी भी पार्टी को वोट न देने का निर्णय लिया है।