जगाधरी: साडोरा के संस्कृत मॉडल स्कूल में घुसा दो से तीन-तीन फीट पानी बच्चों की पढ़ाई भी हो रही बाधित बीमारी फैलने का डर
स्कूल प्रिंसिपल कमलजीत ने बताया कि घाड क्षेत्र में बरसात के कारण यहां पर तीसरी बार इतना पानी स्कूल के अंदर आया है। पानी की निकासी न होने के कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। जिससे उनकी पढ़ाई तो बाधित होती है। कहीं ना कहीं बीमारी फैलने का डर भी है लगा रहता है। प्रशासन से इसमें संज्ञान लेने की मांग की है।