जगाधरी: साढ़ौरा पैदल जा रहे युवक का बाइक सवार तीन लड़कों ने छीना मोबाइल पुलिस को दी शिकायत जांच में जुटी
व्यक्ति ने बताया अभी उसने तीन दिन पहले ही नया मोबाइल लिया था। और वह अपने घर फोन पर बात करते हुए जा रहा था। पीछे से एक मोटरसाइकिल के ऊपर तीन लड़के आए और उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। उनका मोटरसाइकिल पर कोई नंबर भी नहीं था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की है।