हाजीपुर: वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए सोलर मेला व लोन मेला आयोजित
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को रात लगभग 8 बजे बताया जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर अधिष्ठापन में तेजी लाने हेतु जिले के विभिन्न प्रखंडों में विद्युत विभाग एवं बैंकों के तत्वाधान में लोन मेला का आयोजन किया गया।