ट्रेन हादसे में मृत मोहसिन आलम के परिजनों से मिले पूर्व विधायक अंजार नईमी
बहादुरगंज: पूर्व विधायक अंजार नईमी ने देसियाटोली पंचायत के धापड़ बस्ती निवासी मोहसिन आलम का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मोहसिन आलम की हाल ही में ट्रेन हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई थी। नईमी ने दिवंगत की मगफिरत, जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम तथा शोकाकुल परिवार को सब्र और हिम्मत प्रदान करने की दुआ की।