बखरी: चकवनवार मुसहरी में आग से 25 घर जलकर राख, दो गाय और एक बकरी भी झुलसी
चकवनवार मुसहरी में बुधवार को खाना बनाने के दौरान घर में आग लग गई। इसमें 25 घर जलकर राख हो गए। इसमें दो गाय और एक बकरी जलकर मर गई।घर की महिलाएं मूंग तोड़कर लेट में आई थी। खाना देर से बना रही थी।इसी क्रम में घर में आग लग गई। देखते देखते 25 घर जलकर खाक हो गए।