कर्वी: पहाड़ी केमकरी पहरा पंचायत भवन में हुई चोरी के मामले में 1 और अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद हुए 1 प्रिंटर व 2 मॉनीटर
पहाड़ी के मकरी पहरा के पंचायत भवन में हुई चोरी के एक और अभियुक्त अमित यादव पुत्र मुन्ना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की कब्जे से चोरी किया 1 प्रिंटर व 2 मॉनीटर बरामद किया गया है। अभियुक्तो द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज बुधवार की दोपहर 3:50 में प्रेस नोट जारी किया है।