कर्वी: भरतकूप थाना पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में भरतकूप पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए जाते हुए 5 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त कमल पुत्र राममूरत निवासी पांडेय पुरवा रसिन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज बुधवार की दोपहर 1:40 बजे प्रेस नोट जारी किया है।