कर्वी: कर्वी के चुनहा पुरवा मोड़ के पास बंदर से टकराकर बाइक सवार किशोर सहित दो भाई घायल, एक को प्रयागराज रेफर किया गया
कर्वी के चुनहा पुरवा के पास आज बुधवार की सुबह 10 बजे बाइक सवार दो फुफेरे भाई किशोर प्रांशु और सचिन निवासीगण भुईहरी कोतवाली कर्वी बाइक से गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि दोनों कर्वी से भुईहरी जा रहे थे, तभी बंदर के टकराने से यह हादसा हो गया। वहीं परिजनों द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ,जहां से प्रांशु को प्रयागराज रेफर किया गया है।