कर्वी: बांदा चित्रकूट मुख्य सड़क पर भरतकूप के गोंड़ा मोड़ के पास बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार की मौत
बांदा चित्रकूट मुख्य सड़क मे भरतकूप के गोंड़ा मोड़ के पास बीते मंगलवार की शाम 5 बजे बाइक पेड़ मे टकराने से बाइक सवार युवक रिंकू पुत्र बाबूलाल निवासी बाबूपुर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक रिंकू बाइक से अपनी ससुराल रसिन गांव जा रहा था,तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव का आज बुधवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय मे पीएम कराया है।