हुज़ूर: ISBT पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने पर बस जब्त
Huzur, Bhopal | Apr 10, 2026 भोपाल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार रात ISBT बस स्टैंड पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त के निर्देश पर की गई| चेकिंग के दौरान बस क्रमांक MP 04 AE 4728 को परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जब्त कर लिया गया|