ईसागढ़: ईसागढ़ में डॉ. केपी यादव ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, किसानों की सुविधा पर दिया ज़ोर
ईसागढ़ में रविवार को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ के पी यादव ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ के पी यादव किसानों की सुविधाओं और तौल व्यवस्था की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया।