पंचकूला: सेक्टर-1 पंचकूला में पुलिस प्रवक्ता ने कहा- हुक्का चलाने वाले 85 संचालक गिरफ्तार, 44 मामले दर्ज व 353 हुक्के बरामद
पुलिस प्रवक्ता नें आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर सिबास कबिराज के मार्गदर्शन में शहर में अवैध हुक्का को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है जिस कार्रवाई में पुलिस की अलग अलग टीमों नें क्लब, लॉंज बॉर, होटल, रेस्ट्रोंरेंट, में छापामारी करते हुए पिछले वर्ष 39 मामलें दर्ज करके 80 क्लब सचालकों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 331 हुक्के बरामद किए गऐ।