पंचकूला: नगर निगम मेयर ने रायपुर रानी के महावीर फार्म हाउस में बुढापा पैशन के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र किए वितरित
नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल ने आज कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली डबल ईंजन सरकार ने विकसित भारत-विकसित हरियाणा की परिकल्पना को साकार करते हुए देश व प्रदेश का चंहुमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेवाडी के माजरी भालखी गांव में 9770 करोड रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन किया।