पंचकूला: मोगी नंद पुलिस लाइन के पास लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने टोल प्लाजा से किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा कुछ दिन पहले मोगीनंद पुलिस लाइन के पास गन पॉइंट पर 18 हजार रुपए की लूट करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने जानकरी देते हुए बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है ।