पंचकूला: उपायुक्त ने सेक्टर-15 में गुरु रविदास महासभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उपायुक्त ने सेक्टर 15 गुरु रविदास महासभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन को झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने श्री गुरु रविदास की पालकी में पूजा अर्चना की और गुरु रविदास मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। उपायुक्त ने कहा कि संत समाज सदैव लोगों की भलाई के कार्य करते हैं और उनके संदेश समाज के लिए हमेशा लाभदायक और कारगर होते हैं।