पंचकूला: गांव भरेली में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की उपस्थिति में मौजूदा सरपंच अमन राणा के समर्थको ने थामा भाजपा का दामन
बरवाला मंडल के गांव भरेली में आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की उपस्थिति में मौजूदा सरपंच अमन राणा और दर्जनों की संख्या में अमन राणा के समर्थक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिनका हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पटका पहनकर पार्टी में स्वागत किया।