गढ़वा: बोकया गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Mar 3, 2024 मेराल थाना क्षेत्र के बोकया गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अशोक विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अशोक विश्वकर्मा अटोला से पैदल अपने घर जा रहा था, उसी दौरान धक्का मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।