रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने हाजीपुर में शराब मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार
शहर के हाजीपुर गोला में कांड संख्या 697/24 से जुड़े शराब मामले में फरार चल रहे वारंटी गणेश भुईया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार अपराह्न 3:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।