दर्शन कीजिए उमगा पहाड़, अखंड सहस्त्र लिंगम महादेव
सावन का महीना और औरंगाबाद का आस्था की पहचान बना हुआ है उमगा पहाड़। यहां प्रकृति की गोद में स्थापित है प्राचीन अखंड सहस्त्र लिंगम महादेव मंदिर। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यहां एक ही शिवलिंग में 1,008 शिवलिंग उकेरे हुए हैं। मान्यता है कि एक बार यहां दर्शन और जलाभिषेक करने से 1,008 शिवलिंगों की पूजा का फल मिल जाता है। कहा जाता है कि उमगा पहाड़ के हर पत्थर में भगवान शिव का वास है। सावन में बाबा गौरीशंकर के दर्शन के लिए दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पैदल चढ़ाई कर यहां पहुंचते हैं।भक्तों का मानना है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। पहाड़ की शुद्ध हवा और शांत वातावरण से कई रोग भी दूर हो जाते हैं।
#UmgaPahad #Sahastralingam #Gaya #Sawan2026 #BabaGaurishankar #BiharNews #1008Shivling