जगदलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की रेड से गुस्साए कांग्रेसियों ने किया ED और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन
आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।इसके विरोध में शुक्रवार दोपहर 3: बजे बस्तर जिला कांग्रेस ने राजीव भवन के सामने ED और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।