धामपुर: स्योहारा में एक महिला की मौत के 2 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Dhampur, Bijnor | Jan 29, 2025 स्योहारा में मुरादाबाद मार्ग पर गैस गोदाम के पीछे प्लाट में झोपड़ीनुमा घर में रह रही 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी की दो दिन पूर्व मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार नही किया है।बुधवार को करीब चार बजे परिवार वालो ने बताया कि धोखाधड़ी करते हुए उनके प्लाट को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।इसी सदमे मे लक्ष्मी देवी की मौत हुई है।आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।