धामपुर: नहटौर के गांव दरबारपुर के पास ईको कार की टक्कर से ऑटो सवार तीन घायल, एक घायल के ₹50 हजार गायब
Dhampur, Bijnor | Jan 28, 2025 नहटौर के कोतवाली देहात मार्ग पर गांव दरबारपुर के पास मंगलवार की देर सांय करीब सात बजे नहटौर की ओर से जा रही ईको कार ने आटो में टक्कर मार दी।जिसमे गांव रूखड़ियो निवासी धर्मेंद्र सिंह व बसावनपुर निवासी चंद्रपाल सिंह,चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी पवन घायल हो गए।पवन का बैग गायब हो गया। बैग में 50 हजार रुपए थे।