पूरनपुर: तिवारी पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर में दंपति सहित तीन लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव महंद खास के रहने वाले पप्पू अपनी पत्नी ज्योति और भाई शोभित के साथ बाइक से अपनी सुसराल मैलानी थाना क्षेत्र में जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार तिवारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।