हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से संजीवनी सेवा कुटीर हटाने के आदेश पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से संजीवनी सेवा कुटीर हटाने के आदेश के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों का कहना है कि यह सेवा जरूरतमंदों को मुफ्त सहायता देती थी। कई लोग अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। स्वास्थ्य मंत्री के फैसले को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की जा रही है।