बिल्सी: बिजली विभाग ने बिल्सी मोहल्ला नंबर 3 में बिजली चोरी के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
Bilsi, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर स्थित मोहल्ला नंबर 3 में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी करने वालों और बिल बकायादारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार दोपहर को चलाए गए इस अभियान से बकायादारों और बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। बिल्सी विद्युत जेई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।