रायडीह: नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, घाटी में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
Raidih, Gumla | May 4, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के गटवा जोकरी टोली निवासी 18 वर्षीय बिपेंद्र एक्का रविवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिपेंद्र अपने एक दोस्त के साथ नशे की हालत में बाइक से गांव में घूमने निकला था। इसी दौरान रात में हुई बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी।