मंडला: इंडोर स्टेडियम में मस्ती की पाठशाला में योग का उत्साह, राष्ट्रीय पदक विजेता मीना मोय रुबीना ने कराया अभ्यास
Mandla, Mandla | May 15, 2026 जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित ‘आरोह-2026’ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मस्ती की पाठशाला बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खेल, फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर इस शिविर में शुक्रवार को 9 बजे आयोजित योग गतिविधियों ने बच्चों और अभिभावकों का विशेष ध्यान खींचा। इनडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की।